☜ Click Here to Star Rating


नगर निगम हेरिटेज की पशु प्रबंधन शाखा ने परकोटे क्षेत्र में पकड़े निराश्रित पशु।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के परकोटे में दौरे के बाद जहां शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारी-कर्मचारी लगातार फील्ड में जुटे हुए हैं। वहीं पशु प्रबंधन शाखा द्वारा भी दिन-रात आवारा और निराश्रित पशुओं को पकड़ हिंगोनिया गौशाला ले जाने की क

.

अवैध डेरियों के संचालकों के विरोध को रोकने के लिए सतर्कता दस्ते की टीम भी तैनात रही।

अवैध डेरियों के संचालकों के विरोध को रोकने के लिए सतर्कता दस्ते की टीम भी तैनात रही।

दरअसल, परकोटे क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से लगातार आवारा पशुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने भी पिछले दिनों नगर निगम हेरिटेज में बैठक के दौरान बढ़ते बेसहारा पशुओं को पकड़ने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अब नगर निगम की पशु प्रबंधन शाखा द्वारा अभियान के तहत बेसहारा पशुओं को पकड़ हिंगोनिया गौशाला ले जाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पिछले 24 घंटे में निगम की टीम दो दर्जन से ज्यादा निराश्रित गौवंश को पकड़ हिंगोनिया गौशाला पहुंचा चुकी है।

शहर के अलग - अलग इलाकों में निगम की टीम ने कार्रवाई की।

शहर के अलग – अलग इलाकों में निगम की टीम ने कार्रवाई की।

नगर निगम हेरिटेज के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि कमिश्नर के निर्देश के बाद निगम क्षेत्र में अभियान के तहत निराश्रित गौवंश को पकड़ हिंगोनिया गौशाला ले जाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बीते 24 घंटों में परकोटे क्षेत्र के चांदपोल, गलता गेट, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ और गणगौरी बाजार इलाके से अब तक दो दर्जन से ज्यादा गौवंश को पकड़ हिंगोनिया पहुंचा जा चुका है। इसके बाद भी अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से नियमों के विपरीत गौवंश को अवैध रूप से पालता हुआ पाया गया। तो उसके खिलाफ नियम अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शर्मा ने बताया कि सिर्फ निराश्रित गौवंश ही नहीं बल्कि, शहर में बढ़ते आवारा बंदरों को पकड़ने के लिए भी नगर निगम द्वारा अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में अगर किसी भी व्यक्ति को आवारा पशुओं से कोई समस्या है। तो वह निगम की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिसका पशु प्रबंधन शाखा द्वारा जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading