जयपुर के वैशाली नगर स्थित भाभा स्कूल हॉल में ‘कलरिंग कॉन्टेस्ट 2025’ का आयोजन किया गया।
जयपुर के वैशाली नगर स्थित भाभा स्कूल हॉल में ‘कलरिंग कॉन्टेस्ट 2025’ का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राजस्थान शिक्षा विभाग, नियो बीट्स अबेकस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान और परिवार सेतु फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। प्रति
नियो बीट्स अबेकस, वैशाली नगर की क्लस्टर हेड डॉ. ऋतु अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में डी.ए.वी स्कूल, टैगोर स्कूल, डिफेंस पब्लिक स्कूल, ब्राइटलैंड स्कूल, भाभा स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के लगभग एक हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और सोच के जरिए जल संरक्षण के संदेश को चित्रों में जीवंत किया।

बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और सोच के जरिए जल संरक्षण के संदेश को चित्रों में जीवंत किया।
नियो बीट्स अबेकस की डायरेक्टर विजेता शांगरी ने कहा कि राजस्थान में जल संकट एक गंभीर विषय है और इसे लेकर समाज में खासकर बच्चों के बीच जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने न केवल कलरिंग की कला सीखी, बल्कि जल की महत्ता को भी समझा।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के लिए एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के स्किल डेवलपमेंट, गणितीय कैलकुलेशन की तकनीकों, और पढ़ाई से जुड़े तनाव को कम करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस आयोजन को सफल बनाने में दर्शिता बोहरा, तनु कंवर, ममता और अनीशा का विशेष सहयोग और सक्रिय भागीदारी रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments