![]()
भीलवाड़ा में आज भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल की छुट्टी घोषित की गई है।
.
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार देर रात एक आदेश जारी किया, जिसमे मौसम विभाग द्वारा जिले में फिर से बारिश की चेतावनी दी गई है। इस चेतावनी के कारण जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में छुट्टी की घोषणा की गई है।
जिला कलेक्टर संधू ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अध्याय 4 की धारा 30 में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए स्कूलों में आज शनिवार का अवकाश घोषित किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ को स्कूल आना होगा जबकि सभी बच्चों के लिए छुट्टी घोषित की गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments