जयश्री पेड़ीवाल इंटरनेशनल स्कूल की चौथी कक्षा के छात्रों ने ‘हमारा देश भारत’ प्रोजेक्ट में शानदार प्रस्तुति दी।
जयश्री पेड़ीवाल इंटरनेशनल स्कूल की चौथी कक्षा के छात्रों ने ‘हमारा देश भारत’ प्रोजेक्ट में शानदार प्रस्तुति दी। छात्रों ने नृत्य और नाटक के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया।
कार्यक्रम में राजस्थान के रेगिस्तान से लेकर गुजरात की परंपराओं और महाराष्ट्र की संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने हर राज्य की विशिष्ट विरासत, परंपराओं, भाषाओं और इतिहास को संगीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।

छात्रों ने नृत्य और नाटक के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया।
जयश्री पेड़ीवाल समूह की चेयरपर्सन डॉ. जयश्री पेड़ीवाल ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में देशभक्ति और विविधता के प्रति सम्मान पैदा करती हैं। साथ ही यह उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी बढ़ावा देती हैं।
यहां देखें फोटोज

बच्चों ने ट्रेफिक के संबंध में प्ले किया।


बच्चों ने मंच पर इतिहास को दर्शाया।

भारत की विभिन्नता में एकता अखंडता को प्रदर्शित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments