![]()
विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत की ओर से आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक स्कूल शाहपुरा भीलवाड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देने तथा 95% से अधिक विद्यार्थियों के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर कस्बे के सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर को सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव शिवलाल योगी, सह सचिव हरिप्रसाद गुप्ता, सक्रिय सदस्य बाबूलाल वैष्णव एवं प्रधानाचार्य जोधराज नागर को 5 हजार रुपए का चेक, ब्लैंकेट, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट किए। विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष संतोषानंद, प्रांतीय मंत्री सतीश अरोड़ा, राष्ट्रीय मंत्री शिव प्रसाद, सांसद दामोदर अग्रवाल के सानिध्य में विद्यालय को सम्मानित किया गया। मेघराज नागर ने बताया कि विद्यालय को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के सम्मान से नवाजा गया है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments