![]()
स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और विभिन्न जन संगठनों ने आज फलोदी में शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 118वीं जयंती पर एक पैदल रैली निकाली। यह रैली जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय महाविद्यालय से शुरू होकर कृषि मंडी होते हुए अंबेडकर सर्किल तक पहुंची। इसमें
इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा फलोदी के अध्यक्ष हनुमान परिहार ने कहा कि लोग भगतसिंह की तस्वीर को आदर्श मानते हैं, लेकिन उनके सपनों के भारत का निर्माण अभी बाकी है। उन्होंने भगतसिंह के आदर्शों को साकार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
एसएफआई के जिला सचिव संतोष विश्नोई ने भगतसिंह के विचारों पर चलने को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ रही है, शिक्षा का निजीकरण हो रहा है, सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार चरम पर है, तथा धर्म के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है। ऐसे समय में भगतसिंह के विचारों को पढ़ना और उन पर अमल करना आवश्यक है।
पल्लेदार मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भंवरलाल, गोपाल शेखावत और हेल्पिंग हेड्स के अध्यक्ष गणपत कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार साझा किए। सभी ने फलोदी में जोधपुर चौराहे का नाम भगतसिंह चौराहा करने और शहीद-ए-आजम भगतसिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी। इस संबंध में जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा।
इस दौरान जय गोपाल (सीटू), एसएफआई फलोदी ब्लॉक अध्यक्ष शोएब खान, कॉलेज कमेटी अध्यक्ष कैलाश चौहान, सुनील कुमार, बसंती, दिव्या गंधेर, रिंकू परिहार, कविता कंवर, राखी, रामप्यारी, माया पंवार, प्रतिभा चौधरी, रेखा, अनीता सुथार, साक्षी, कविता, विद्या हुड्डा, दिनेश कुमार, रवींद्र चौधरी, कैलाश पंवार, भाखर चौहान, करण कड़ेला, नकतेश बामणिया, नाखतमल, भागीरथ लीलड़, चंपालाल, हबीब खोखर, टीकमचंद गवारिया, पवन गवारिया, उमेद कुमार, शेराराम, अशोक कुमार सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments