![]()
झालावाड़ कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की।
झालावाड़ में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने सोमवार को मिनी सचिवालय में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई।
कलक्टर ने जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता को शहर में टूटे बिजली के तार और खंभों की तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती केवल अत्यावश्यक कार्यों के लिए की जाए।
जलदाय विभाग को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गंदे पानी की शिकायत मिलने पर तुरंत सैंपल लेने को कहा। पिपलोदी गांव में बोरवेल की खुदाई के लिए हाइड्रोलॉजिस्ट से जांच कराने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग को सभी चिकित्सा संस्थानों में दवाइयों की उपलब्धता और मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नालों की साफ-सफाई पर जोर दिया।
जर्जर भवनों में चल रहे सरकारी कार्यालय, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और चिकित्सा संस्थानों को तुरंत वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित करने के आदेश दिए। बैठक में जिले के बांधों में जल स्तर और यूरिया की आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments