☜ Click Here to Star Rating



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को दौसा के दौरे पर आ सकते हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गुरुवार दोपहर दौसा नगर परिषद क्षेत्र के शहरी सेवा शिविर में शामिल होने के लिए दौसा पहुंच सकते हैं। इसके लिए प्रशासन द्व

.

मुख्यमंत्री के विजिट की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र मीणा, नगर परिषद कमिश्नर कमलेश मीणा, नांगल राजावतान एसडीएम यशवंत मीणा समेत सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने स्टेडियम पहुंचकर तैयारियां देखीं। जहां डोम निर्माण के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

सुबह कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने हेलीपैड का जायजा लिया था। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा और जिला प्रभारी व उद्योग व खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत जिले विधायक भी पहुंचेंगे। ऐसे में कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा संगठन समेत अन्य विभाग जुट गए हैं। हालांकि फिलहाल मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading