☜ Click Here to Star Rating



सीएम भजनलाल शर्मा ने आज प्रदेश के सांसद-विधायक और पार्टी नेताओं से कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 20 महीने में कांग्रेस के पांच सालों के बराबर काम करके दिखाया है। लेकिन इतना अच्छा काम करने के बाद भी कांग्रेस कई मुद्दों पर नरेटिव बनाने में कामयाब रही है।

.

मुख्यमंत्री ने सभी से कहा- वह कांग्रेस के झूठे नरेटिव को तोड़ने का काम करें। कांग्रेस गलत मुद्दों के आधार जो भी नरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है, उसका सामना करें। उन्होंने विधायकों से कहा कि वह अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता के बीच प्रदेश और केन्द्र की योजनाओं के जरिए पैठ जमाए। इससे कांग्रेस अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सके।

सीएम ने बैठक में मंत्रियों को भी निरंतर जनसुनवाई करने के निर्देश दिए। सीएम ने आज सीएमआर में दस लोकसभा क्षेत्र के सांसद-विधायक और प्रत्याशियों के साथ बैठक की।

विधायक जर्जर स्कूलों का ब्योरा सौंपे

बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने विधायकों को निर्देश दिए कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों के जर्जर भवनों का ब्यौरा भेजे। बैठक में मौजूद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि कार्यक्रम में यह भी तय किया गया है कि सभी विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों के मरम्मत और नवीन निर्माण कार्यों की सूची तैयार कर भेजेंगे।

जिससे वहां शीघ्र कार्य शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर प्रदेश को जल, ऊर्जा और उद्योग सहित सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाते हुए समाज के हर वर्ग के कल्याण हेतु कार्य करने के लिए दृढ़संकल्पित है।

हर लोकसभा क्षेत्र में 150 किमी की यात्रा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि जनकल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसी क्रम में हम 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन करने जा रहे है। साथ ही, 29 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक सांसद खेल महोत्सव आयोजित करने की रूपरेखा भी बनाई है।

इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 150 किलोमीटर की पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading