☜ Click Here to Star Rating



बीकानेर में मौसम एक बार फिर बदला है। दोपहर बाद बादलवाही के चलते तापमान में गिरावट आई है। हल्की बूंदाबांदी के साथ ही बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भी बीकानेर संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

.

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश 3-4 दिन जारी रह सकती है। 5 से 7 अक्टूबर के दौरान पुनः बारिश हो सकती है। बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। पूरे राज्य में ही हल्की बारिश का मौसम सात अक्टूबर तक चलेगा। ऐसे में तापमान में गिरावट के चलते गर्मी नहीं होगी। बीकानेर संभाग के साथ ही बीकानेर जिले में भी बारिश की उम्मीद जताई गई है।

किसान नहीं चाहते बारिश

उधर, किसान अब मानसून के बाद बारिश नहीं चाहते। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कोलायत सहित अनेक क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। कोलायत से नोखा के बीच भी खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने इस मामले में फसल बीमा की राशि देने की मांग उठाई है। बड़ी संख्या में किसानों ने फसल काटकर खेतों में रखी हुई है। बारिश में कटी फसल भी खराब हो सकती है। मौसम विभाग ने भी इन दिनों में फसल को अलग व सुरक्षित रखने की सलाह दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading