जैसलमेर। जिले में बादलों ने तरसाया।
जैसलमेर के नहरी इलाकों में गुरुवार को हुई बारिश के बाद से मौसम सुहाना बना है। मगर शहर में और बाकी जगहों पर केवल बादल आ आकर तरसा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून का दबाव क्षेत्र बनने से नहरी क्षेत्र के नाचना व अजासर इलाकों में गुरुवार को बढ़िया बार
अधिकांश इलाकों पिछले चार पांच दिनों से सूखे ही है। ऐसे में गैर सिंचिंत इलाकों के किसान अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे है। मौसम विभाग ने 4 अगस्त तक जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं जैसलमेर में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। 6 अगस्त से जिले में बारिश होने की संभावना जताई है।

बारिश का इंतजार कर रहे हैं लोग।
तापमान पहुंचा 35 डिग्री, उमस से राहत नहीं
शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे मगर बरसे नहीं। सूर्य देवता बादलों को ओट में छिपे रहे। जिससे लोगों को तल्ख धूप से राहत मिली। हालांकि उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। लंबे समय से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। कृषि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी हवाएं मानसून को जिले में सक्रिय होने में बाधा पहुंचा रही है। लोग बारिश का इंतजार कर रहे है। लेकिन इंद्र देव मेहरबान नहीं हो रहे है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज हुआ।
4 अगस्त तक मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग ने 4 अगस्त तक जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 2 अगस्त को राज्य के अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि उत्तर पूर्वी राजस्थान के भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 3 से 6 अगस्त के दौरान कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं जैसलमेर में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments