![]()
राज्य सरकार की ओर से आमजन को एक ही स्थान पर योजनाओं का लाभ देने और जनसमस्याओं का निस्तारण करने के लिए चलाए जा रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर अभियान के तहत 24 सितम्बर बुधवार को विभिन्न नगरीय वार्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
एडीएम रामस्वरूप चौहान ने बताया कि 24 सितम्बर बुधवार को दौसा के वार्ड 21 से 25 का संस्कृत स्कूल मैदान, बांदीकुई के वार्ड 14 से 23 का मंदिर परिसर हाई स्कूल रोड बांदीकुई, लालसोट के वार्ड 31 व 32 का सामुदायिक भवन धमक रेवड़ा, महवा के वार्ड 5 का अम्बेडकर भवन, बसवा के वार्ड 6 से 11 का नगर पालिका कार्यालय परिसर, सिकराय के वार्ड 5 व 6 का नगर पालिका कार्यालय भवन, भाण्डारेज के वार्ड 9 एवं 10 का नगर पालिका कार्यालय, लवाण के वार्ड 9 एवं 10 का कार्यालय नगर पालिका, मण्डावर के वार्ड 5 एवं 6 का राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीच का बास मण्डावर, रामगढ़ पचवारा के वार्ड 5 का कार्यालय नगर पालिका एवं मण्डावरी के वार्ड 5 का कार्यालय नगर पालिका में शिविर लगेंगे।
25 सितम्बर को इन शहरी वार्डों में शिविर
एडीएम ने बताया कि 25 सितम्बर, गुरूवार को दौसा के वार्ड 26, 28, 29 एवं 30 का संस्कृत स्कूल मैदान, बांदीकुई के वार्ड 14 से 23 का मंदिर परिसर हाई स्कूल रोड बांदीकुई, लालसोट के वार्ड 33 एवं 34 का सामुदायिक भवन घाटेश्वर जी, महवा के वार्ड 6 का अम्बेडकर भवन, बसवा के वार्ड 6 से 11 का परिसर नगर पालिका, सिकराय के वार्ड 7 एवं 8 का भवन नगर पालिका, भाण्डारेज के वार्ड 11 एवं 12 का नगर पालिका, लवाण के वार्ड 11 एवं 12 का नगर पालिका, रामगढ़ पचवारा के वार्ड 6 का नगर पालिका एवं मण्डावरी के वार्ड 6 का नगर पालिका में शिविर लगेंगे।
25 सितम्बर को इन ग्राम पंचायतों में शिविर
एडीएम ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के द्वितीय सप्ताह में 25 सितम्बर, गुरूवार को खुरीकलां (दौसा), कोलवा एवं नयागांव (बांदीकुई), पाड़ला व केसरीसिंहपुरा (बसवा), मीना सीमला, बावनपाड़ा व लांका (सिकराय), खानपुर व पावटा (महवा), ढिगारिया भीम व लोटवाड़ा (मंडावर), किशोरपुरा व झांपदा (लालसोट), पापड़दा व श्यालावास (नांगल राजावतान), जगनेर तुर्कान व कोलीवाड़ा (रामगढ़ पचवारा), हिंगोटिया व सिंगवाड़ा (लवाण) एवं बापी (सैंथल) में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments