![]()
राजस्थान पटवार संघ की सांगानेर शाखा में नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 38 पटवारी सदस्यों ने भाग लिया। पटवार संघ के केंद्रीय कार्यालय, जयपुर से प्राप्त पत्र संख्या 105 के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव में भुनेश कुमार
संगठन मंत्री के पद पर हरकेश वेदरी और क्षेत्रीय मंत्री/सलाहकार के रूप में रामूसिंह को चुना गया। राजस्थान पटवार संघ सांगानेर के निवर्तमान अध्यक्ष विनोद पटेल ने बताया कि पटवार संघ अध्यक्ष के लिए मुकेश कुमार शर्मा निर्वाचित हुए और कार्यकारिणी में चंद्रकला शर्मा,विनोद सिरसोटिया, राहुल गंगावत, आदेश कस्वां, हरकेश चौधरी ने कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की।
निर्वाचन अधिकारी दिनेश चौधरी की देखरेख में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कार्यभार सौंप दिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments