☜ Click Here to Star Rating


चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के पूर्व सभापति संदीप शर्मा को कांग्रेस पार्टी में फिर से शामिल कर लिया गया है। पार्टी से निष्कासन समाप्त होने के बाद शुक्रवार को उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ निंबाहेड़ा स्थित कार्यालय पर पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना से मु

.

संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व सहित उदयलाल आंजना के प्रयासों से उनका निष्कासन समाप्त हुआ है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष उदयलाल आंजना का आभार व्यक्त किया।

शर्मा ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार थे और राजनीतिक दबाव में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन्होंने कहा कि जनता हमेशा से ये जानती थी। उनका पक्ष सुने बिना मीडिया के दबाव में उन्हें निष्कासित कर दिया गया था, लेकिन जांच में ये स्पष्ट हो गया कि आरोप बेबुनियाद थे। उन्होंने अपनी बात प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व तक पहुंचाई और आंजना ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उदयलाल आंजना ने उपस्थित जनसमूह से क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे 40 वर्षों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते और उनका समाधान करते आए हैं। आंजना ने शर्मा के साथ आए समर्थकों को संबोधित करते हुए जिले के वर्तमान राजनीतिक समीकरणों, संगठन की गतिविधियों और चुनाव आयोग द्वारा ‘वोट चोरी’ के खिलाफ राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा चलाए जा रहे अभियान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading