![]()
डीग के कामां ब्लॉक के ओलंदा क्लस्टर के छिछरवाड़ी गांव स्थित नंद घर में शुक्रवार सुबह ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और अर्पण सेवा संस्थान ने बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित किया।
शिविर में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन (बच्चे को पहली बार ठोस भोजन खिलाना) कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सेक्रेटरी और सरपंच मौजूद रहे।
शिविर में नंद घर के लाभार्थियों के साथ-साथ धीलावटी और ओलंदा सेक्टर की सभी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी शामिल हुईं। इस दौरान क्लस्टर सुपरवाइजर किरण बाला राजपूत ने सरपंच और सेक्रेटरी के समक्ष नंद घर से जुड़ी स्थानीय समस्याओं को रखा।
ओलंदा सेक्टर की महिला पर्यवेक्षक शशि खंडेलवाल ने भी शिविर में भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMVY) के लाभार्थियों के फॉर्म भरवाए और उन्हें योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने इस आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से गांव के लोगों को योजनाओं की जानकारी और लाभ सीधे मिल पाता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments