☜ Click Here to Star Rating



जालोर सर्किट हाउस में मुख्य सचेतक व अन्य भाजपा नेता।

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार ने GST को कम कर आमजन को राहत दी हैं। इसमें आमजन और किसानों का विशेष ध्यान रखा गया हैं।

.

जोगेश्वर गर्ग ने मंगलवार को जालोर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कीं। उन्होंने कहा- अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह 10 साल देश के प्रधानमंत्री और उससे पहले वित्त मंत्री भी रहे। उस समय भी उन्होंने कल्पना कि थी, लेकिन वह उस समय जीएसटी लागू करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए थे।

2014 मोदी जीत कर देश के प्रधानमंत्री बने, उस समय मोदी जी ने इसकी हिम्मत जुटाई और जीएसटी को लागू किया। तब उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी की सरकार यह जीएसटी लागू करना चाहती थी, लेकिन जवाब में कांग्रेस ने इसका विरोध किया।

कांग्रेस के प्रतिपक्ष नेता ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स का नाम दिया था। इसके बाद भी जीएसटी टैक्स लोगों और व्यापारियों ने स्वीकार किया। टैक्स देने वाले लोगों ने भी स्वीकार किया। इसके कारण देश में टैक्स की इनकम में भी खूब बढ़ोतरी हुई है। इससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आया हैं।

गर्ग ने कहा कि 2014 में जीडीपी के मामले में भारत 11वें नंबर पर था। आज चौथे नंबर पर है और हो सकता है कि 2026 में प्रवेश करते-करते तीसरे नंबर पर भी आ सकते हैं।

GST कम करते समय किसान का रखा ध्यान मुख्य सचेतक बोले- इतने साल जीएसटी के बाद अभी इसमें अब जनता की भावना को देखते हुए सरकार ने सुधार किया है। रोजमर्रा के काम में आने वाली चीजों में 5 प्रतिशत GST लागू हुआ है। दवाओं को पूरी तरह से टैक्स फ्री किया गया है। हेल्थ केयर सर्विसेज में 5 प्रतिशत GST का प्रावधान किया गया है। GST में किसान का भी बहुत ध्यान रखा गया है। खेती में काम आने वाली उपकरणों पर भी 5 प्रतिशत GST का प्रावधान किया गया है। आम आदमी के लिए कार और बाइक खरीदना आसान हो गया है। अब वाहनों पर से 28 प्रतिशत GST को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

GST घटाकर भारत का चेहरा बदलने का काम हुआ है बिल्डिंग बनाने के लिए उपयोग में आने वाले रॉ मटेरियल पर से 28 प्रतिशत GST घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। भारत का चेहरा बदलने का काम नए GST स्लैब्स से होगा। इससे हर क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर आमजन को लाभ दिलवाने की बात कही।

इस दौरान जिला कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री बंशीलाल सुथार, जिला महामंत्री गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, जिला प्रवक्ता दिनेश महावर, जिला सहसंयोजक अमन मेहता, महामंत्री महेश भट्ट, छगन रामावत, अंबालाल व्यास, सुरेश सोलंकी व दिलीप सोलंकी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading