![]()
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज (गुरुवार) सुबह 11 बजे बीकानेर आएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर तक बीकानेर में रहेंगे और इसके बाद जोधपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आने से पहले प्रशासन पूरी तरह चाक चौबंद है। मुख्यमंत्री बीकानेर शहर में आने के बजाय नाल
मुख्यमंत्री पहले खाजूवाला जाएंगे और बाद में बीकानेर शहर में आएंगे। यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाला कार्यक्रम को अब महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी में शिफ्ट कर दिया गया है।
यह रहेगा शेड्यूल
बुधवार को मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया। इसके अनुसार- सीएम सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होंगे। 10.50 बजे बीकानेर के नाल हवाई अड्डे उतरेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर के माध्यम से खाजूवाला की कोड़ेवाला पोस्ट जाएंगे। इस पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में आम आदमी को एंट्री नहीं होगी। करीब 11:45 बजे से 12:45 तक मुख्यमंत्री जवानों के साथ रहेंगे। इस दौरान उनकी ड्यूटी को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा होगी।
कोड़ेवाला से मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे आएंगे। जहां से नाल गांव जाएंगे और यहां से तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। ये यात्रा नाल गांव में ही निकलेगी। नाल से मुख्यमंत्री महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम जाएंगे। यहां पर भारत-पाक विभाजन पर अपने विचार रखेंगे। मुख्यमंत्री 2:30 बजे यूनिवर्सिटी से नाल जाएंगे, जहां से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments