![]()
सीसीटीवी में कैद महिला चेन स्नेचिंग करने वाला बदमाश।
बांसवाड़ा जिले के राजतालाब थाना क्षेत्र के बाहुबली कॉलोनी में सुबह 7 बजे के करीब घर से मंदिर जा रही एक महिला के गले से बाइक सवार लुटेरे सोने की माला ओर दो चेन लूट कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार- महिला के घर के पास जैन मंदिर है। वहां विधान चल रहा था। वह घर से पूजा के लिए मंदिर जा रही थी। तभी बाइक सवार बदमाश बाइक पर आया और झपट्टा मारकर करीब 9 तोला वजनी दो चेन व सोने की माला तोड़कर फरार हो गए।
महिला के अनुसार- इनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए थी। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल राजतालाब थाने में लिखित शिकायत दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
मुंह पर रुमाल व गले मे बैग डालकर आया था लुटेरा थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। फुटेज में देखा जा रहा है की महिला के साथ लूट करने वाला बदमाश मुंह पर रुमाल बांधकर गले में बैग डालकर बाइक से निकल रहा है। पीड़ित महिला भागवंती देवी के पुत्र अनिल जैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाहुबली कॉलोनी से खांदु कॉलोनी की तरफ भागा बदमाश थानाधिकारी देवीलाल ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर देखा जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार बदमाश पहले वहां बाइक से चक्कर लगाकर रैकी करता हैं। फिर महिला के गले से चेन तोड़कर वह खांदु कॉलोनी की तरफ जाते दिखाई दे रहा है। उसके गले में बैग भी था।
घटना के बाद महिला ने बताया है कि बदमाश उसके गले से चेन को तोड़कर ले गया है, कट की आवाज भी सुनाई दी थी।
बिना नंबर की थी बाइक डीएसपी गोपीचंद ने बताया कि बदमाश युवक महिला के पीछे से आकर चेन स्नेचिंग की वारदात करता है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बदमाश की मोटरसाइकिल के नम्बर नही दिखाई दे रहे हैं। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments