शराब तस्कर नए-नए तस्करी के हथकंडे अपना रहे है। शराब दुकान की आड़ में अवैध शराब गोदाम में चढ़ीगढ़ निर्मित शराब लाकर रखते है। फिर यहां से लग्जरी कारों में गुजरात में सप्लाई कर रहे है। बाड़मेर जिले की गुड़ामालानी पुलिस ने गांधव में नर्मदा नहर किनारे चलाए जा
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- गुड़ामालानी पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधव गांव में नर्मदा नहर के किनारे स्थित शराब ठेके की आड़ में अवैध हरियाणा चढ़ीगढ़ निर्मित शराब गुजरात भेजी जा रही है। सूचना पर गुड़ामालनी थानाधिकारी देवीचंद ढा़का, रामजी की गोल प्रभारी प्रहलादराम मय टीम ने गांधव चैक पोस्ट पुलिस टीम ने दबिश दी।
शराब ठेके की आड़ में अवैध गोदाम से चढ़ीगढ़ निर्मित अवैध शराब सप्लाई
टीमों ने नर्मदा नहर किनारे स्थित शरवणी चौधरी पत्नी दिनेश कुमार निवासी मौखाब हाल बलदेव नगर बाड़मेर के नाम से स्थित शराब की दुकान के गोदाम पद दबिश दी गई। गोदाम को चैक करने पर गोदाम के अंदर 2 कमरे बने हुए जिसमें से एक कमरे में भारी मात्रा में चढ़ीगढ़ निर्मित शराब व गोदाम के बाहर खड़ी 2 लग्जरी करों को चैक करने पर वाहनों में गुजरात राज्य सप्लाई करने के लिए शराब भरी हुई दिखाई दी।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क का पताल लगाने के लिए जांच पड़ताल कर रही है।
क्रेटा में 25 कार्टन, सेल्टॉस में 45 कार्टन, गोदाम में मिले 38 कार्टन
पुलिस टीम ने गोदाम के बाहर खड़े वाहनों का चैक करने पर क्रेटा कार में 25 कार्टन, एक बिना नंबरी किया सेल्टॉस में 45 कार्टन तथा गोदाम में बने कमरे से 38 कार्टन मिले। कुल 108 कार्टन चंडीगढ़ में बेची जाने वाली अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब जब्त की है।
गोदाम से मिली 11 नंबर प्लेट
पुलिस को गोदाम से अलग-अलग नंबर की 11 नंबर प्लेट गुजरात पासिंग वाहनों की मिली है जो जब्त की गई है। इस संबंध में जांच की जा रही है। मौके पर गोदाम की निगरानी करते गणेशाराम पुत्र भलाराम निवासी गांधव को गिरफ्तार किया गया है।
शराब के गोदाम को करवाया सीज
शराब की दुकान के गोदाम की आड़ में अवैध शराब का व्यापार होने पर गोदाम को सीज करवाया गया है। गिरफ्तार गणेशाराम से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गांधव स्टेशन के पास शरवणी चौधरी पत्नी दिनेश कुमार निवासी मौखाब हाल बलदेव नगर बाड़मेर के नाम से शराब की दुकान है। जिसका यह गोदाम है। गोदाम की आड़ में वाहनों में शराब भकर गुजरात भेजी जा रही है। दोनों वाहनों में अवैध शराब सेल्समैन चुनाराम व हरीश की ओर से भरना तथा गाडिया शराब ठेकेदार दिनेश जाणी निवासी मौखाब हाल बलदेव नगर का होना बताया है। जिनकी ओर से अवैध शराब गुजरात सप्लाई करना बताया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments