![]()
सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड चोर।
सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में राधाकिशनपुरा इलाके में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के पांडाल से पुजारी का मोबाइल चोरी हो गया। पुजारी सुबह जागा, तब चोरी का पता चला। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में नकाबपोश बदमाश नजर आया। घटना शुक्रवार रात राधाकिशनपुरा इ
वंदे मातरम चौक के पास हनुमान मंदिर के सामने दुर्गा पूजा पंडाल है। यहां रात के समय पुजारी विमल कुमार शर्मा और दो अन्य पुजारी सो रहे थे। सुबह पुजारी विमल कुमार जागे तो उन्हें अपना मोबाइल नहीं मिला। मोबाइल पर कॉल करने पर स्विच ऑफ आया।
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक करने पर सुबह 4:30 के करीब एक चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर पांडाल में घुसते और बाहर निकलते नजर आ रहा है। विमल कुमार शर्मा ने बताया कि अन्य 2 पुजारियों ने अपने मोबाइल तकिए के नीचे रखे हुए थे। इस कारण चोरी होने से बच गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments