☜ Click Here to Star Rating



जोधपुर के एयरफोर्स सेंट्रल स्कूल स्कीम में RSS का पथ संचलन।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संघ की स्थापना के शताब्दी पर्व के मौके पर अलग-अलग कार्यक्रम किया जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को पथ संचलन किया गया। इस दौरान सेंट्रल स्कूल स्कीम से व्यास कॉलोनी तक पथ संचलन हुआ।

.

इसमें मदन पार्क शाखा के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। यहां 150 घरों में से 130 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा अन्य जगहों से भी स्वयंसेवक शामिल हुए। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर सरोज कौशल शामिल हुई।

इस दौरान सभी कदम से कदमताल मिलाकर चलते हुए नजर आए। संघ के बैंड की घोष के साथ स्वयंसेवकों ने बेहतर तालमेल का परिचय दिया। इससे पूर्व पार्क में संघ की प्रार्थना आदि गाई गई।

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना नागपुर में साल 1925 में विजयदशमी के दिन की गई थी। देशभर में संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर महानगर की ओर से वर्तमान में 145 बस्तियों में 300 से अधिक शाखाएं संचालित की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading