☜ Click Here to Star Rating



पूर्व विधायक महर्षि ने चूरू के रतनगढ़ में वार्ड 34 और 35 में स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

चूरू के रतनगढ़ के वार्ड 34 और 35 में स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्य का पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने रविवार को निरीक्षण किया। इसी दौरान उन्होंने वार्ड एक में सोमनाथ मुक्ति धाम के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन को हटवाने का कार्य भी शुरू

.

महर्षि ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह सड़क पिछले कुछ वर्षों से पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी, जिससे आवाजाही में काफी परेशानी हो रही थी। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से वार्डवासियों में खुशी का माहौल है। वार्ड एक में 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन हटवाने का कार्य कई सालों से लंबित था। मोहल्लावासी इसे हटवाने की लगातार मांग कर रहे थे। यह कार्य शुरू होने से उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक महर्षि ने कहा कि वे विकास कार्य करवाने के लिए संकल्पित हैं और शहर में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाने के लिए तत्पर हैं। वार्ड के लोगों ने साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, नारायणदास स्वामी, अनिता महर्षि, गौतम महर्षि, जयप्रकाश ताम्रायत, ओम बबेरवाल, लक्ष्मीनारायण शर्मा, विनोद मेहता, अरविंद महर्षि, हरिप्रसाद सांखोलिया, पुरुषोत्तम सिंधी, आदर्श जोशी, चेतन मंगलहारा, हरिकिशन जांगिड़, लालचंद धर्ड, सुशील महर्षि, सीताराम भंडारी, हरिप्रसाद बुटोलिया, लालचन्द महर्षि, मनोज चैमाल, धीरज शर्मा और वेदप्रकाश आत्रेय सहित कई लोग मौजूद थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading