☜ Click Here to Star Rating


चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने एक कार्रवाई करते हुए लगभग 133 किलो अवैध डोडाचूरा पकड़ा है। साथ ही, तस्करी में यूज की गई गाड़ी को भी जब्त कर ली है। CBN को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सफेद रंग की कार में, जिस पर

.

इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए, चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों की एक टीम बनाई गई और उन्हें तुरंत चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाइवे के संदिग्ध रास्ते पर शुक्रवार रात को निगरानी के लिए भेजा गया। टीम ने पूरी सतर्कता के साथ उस रास्ते पर नजर रखी और थोड़ी देर बाद उस सफेद कार की पहचान कर ली, जो बिल्कुल सूचना में बताए गए विवरण से मेल खा रही थी।

गाड़ी उदयपुर पासिंग की थी।

गाड़ी उदयपुर पासिंग की थी।

बिना रुके बढ़ा दी गाड़ी की रफ्तार, नारकोटिक्स की गाड़ी को मारी टक्कर

टीम ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने रुकने के बजाय अचानक कार की रफ्तार बढ़ा दी और सरकारी गाड़ी को टक्कर मारते हुए भागने लगा। इसके बाद CBN की टीम ने उस कार का पीछा किया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद कार को एक जगह रोक लिया गया, लेकिन कार का ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। जब टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें से कुल 133.040 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

ड्राइवर की हो रही तलाश, गाड़ी को किया जब्त

CBN की टीम ने तुरंत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए इस अवैध माल को नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया। यह कानून भारत में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए बनाया गया है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति इन पदार्थों का उत्पादन, व्यापार या परिवहन नहीं कर सकता। इस मामले में भी NDPS कानून के तहत जरूरी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है और आगे की जांच जारी है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व CBN के उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल के मार्गदर्शन में किया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading