![]()
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी बहनों ने अतिथियों को रक्षा सूत्र बांधे।
डूंगरपुर में राज्य सरकार के ‘बहनों की सुरक्षा-सम्मान पर्व अभियान’ के तहत आंगनवाड़ी बहन सम्मान दिवस मनाया गया। विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल रूप से जुड़े।
मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के बैंक खातों में 501 रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजे। डूंगरपुर जिले की 4,100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को इस योजना का फायदा मिला।
कार्यक्रम में सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व राज्य मंत्री सुशील कटारा, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, जिला प्रमुख सूर्या अहारी, कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल भी मौजूद थे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को छाता और मिठाई भी भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप देने वाली बताया।
सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा ने नारी सम्मान में उठाए गए इस कदम की सराहना की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भी सरकार की इस पहल पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी बहनों ने अतिथियों को रक्षा सूत्र भी बांधे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments