![]()
प्रतापगढ़ में मौताणा मांग को लेकर हुई हिंसा में पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना धमोतर तीन महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन नाबालिगों को भी डिटेन किया गया है।
घटना 8 अगस्त 2025 को आकाकुंडी गांव में हुई थी। शंकर मीणा की मृत्यु पशु के सींग लगने से हुई थी। उनका शव कैलाश नाथ के खेत में मिला था। थाना धमोतर में मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है।
8 सितंबर को शाम 5-6 बजे मृतक के भाई लक्ष्मण मीणा और उनके परिवार के 14 लोग कैलाश नाथ के घर पहुंचे। मौताणा की मांग को लेकर उन्होंने कैलाश और उनके भाई डालचंद के घर में तोड़फोड़ की। परिवार के साथ मारपीट भी की। कैलाश नाथ ने थाने में मामला दर्ज कराया।
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर 9 सितंबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें आकाकुंडी निवासी लक्ष्मण मीणा (35) और ईटो का तालाब निवासी धनराज मीणा (45) शामिल हैं।
10 सितंबर को तीन नाबालिगों को डिटेन किया गया। साथ ही वालुराम मीणा, रमेश मीणा, राजुड़ी बाई, हुकली बाई और थावरी बाई को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी ने मौताणे की मांग को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को स्वीकार किया। नाबालिगों को किशोर बोर्ड में पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments