![]()
कल्याण मंदिर में वार्ता करते हुए सीकर व्यापर संघ के पदाधिकारी।
सीकर में सोमवार सुबह लोहारू बस स्टैंड पर गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर व्यापारियों ने सड़क जाम कर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से धक्का-मुक्की करके वहां से हटाया। सीकर व्यापार संघ ने इस मामले में कहा कि बिना किसी अल्टीमेटम के ही
इस वार्ता में पुलिस प्रशासन और व्यापार संघ के बीच आपसी सहमति बनी है। भविष्य में कभी भी ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं होगी। पुलिस और व्यापारी वर्ग दोनों आपस में समन्वय बनाकर शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाएंगे। हालांकि संघ का कहना है कि गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
सीकर व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष दयाल सिंह शेखावत ने कहा कि लोहारू बस स्टैंड पर पिछले लंबे समय से गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर अधिकारियों को अवगत करवा रहे थे। लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकला। ऐसे में व्यापारी सोमवार सुबह बिना किसी अल्टीमेटम के तापड़िया बगीची से स्टेशन की तरफ आने-जाने वाले रास्ते को जाम करके बैठ गए। मौके पर पुलिस ने सख्ती करते हुए उन्हें वहां से हटाया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई।
जब व्यापार संघ ने इस मामले में शहर कोतवाल सुनील कुमार जांगिड़ से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे तक सड़क जाम होने के कारण बार-बार उनके पास कॉल आ रहे थे। कई लोग जाम के बीच फंसे हुए थे। ऐसे में किसी को परेशानी नहीं हो,ऐसे में थोड़ी सख्ती करते हुए व्यापारियों को वहां से हटाया। व्यापारियों से किसी तरह की कोई भी मारपीट नहीं हुई।
जिलाध्यक्ष दयाल सिंह ने कहा कि मामले में अब हमें पुलिस से कोई शिकायत नहीं है। हालांकि गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। कल कलेक्टर मुकुल शर्मा से वार्ता करके उन्हें 5 दिन में पानी निकासी की समस्या दूर करने की बात कही है। यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर आंदोलन किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments