![]()
प्रतापगढ़ में एक पत्रकार दंपत्ति के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। एसपी बी आदित्य के निर्देश पर पुलिस ने दो आरोपियों मुस्तकीम और अब्दुल रशीद को हिरासत में लिया है।
घटना 10 सितंबर की शाम 5:30 बजे की है। पीड़िता अपने पति और बेटी के साथ कार्यालय से मोटरसाइकिल पर घर लौट रही थी। धरियावद रोड पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने दो युवक गलत दिशा से आए। उन्होंने पीड़िता के पति की मोटरसाइकिल रोक दी और विवाद शुरू कर दिया।
जब पीड़िता ने उनसे पूछताछ की, तो आरोपी मारपीट पर उतर आए। उन्होंने जातिसूचक गालियां दीं। इस दौरान 2-3 महिलाएं और 4-5 अन्य व्यक्ति भी वहां आ गए। उन्होंने दंपत्ति को घेर लिया और हमला कर दिया। कुछ महिलाओं ने पीड़िता का पर्स और मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
आरोपियों ने पीड़िता के पति को पत्रकार होने पर धमकी भी दी। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की पहचान अब्दुल रशीद और मुस्तकिम खान के रूप में की। सीओ गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जांच की गई। आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुस्तकीम खान और अब्दुल रशीद को गिरफ्तार किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments