![]()
बीकानेर के ढोला मारु होटल के सामने स्ट्रीट फूड की एक दुकान पर युवक और महिला के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो सोशल मीडिया इनफ्लूयेंसर युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये युवतियां मोनिका राजपुरोहित और कृष्णा राजपुरोहित है। दोनों के सोशल
जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के मरुधर नगर में रहने वाली रेखा सुखेजा ने सदर थाने में एफआईआर दी है। आरोप है कि बीकानेरी गर्ल नाम से सोशल मीडिया पर फेसम मोनिका राजपुरोहित और बीकानेरी क्विन नाम से फेमस कृष्णा के साथ दो युवक आए। शैलेंद्र नामक एक युवक को भी इस मामले में नामजद किया गया है। इन लोगों ने रेखा के बेटे अभिनव के साथ मारपीट की। पहले आपस में बोलचाल हुई और बाद में मारपीट कर दी। चारों ने मिलकर शुभम के पैर व कमर पर डंडों से पिटाई की। वहीं रेखा के बाल खींचकर मारने की कोशिश की। देर रात शुभम को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। मामला शनिवार रात का है। जिसके बाद रविवार को इस संबंध में थाने में मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल अंजू को सौंपी गई है। इससे पहले भी मोनिका राजपुरोहित विवादों में रही है। हाल ही में जोधपुर में भी उसके साथ नेशनल हाईवे पर मारपीट का मामला सामने आया था।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments