अजमेर की क्लॉक टावर थाना पुलिस ने विशेष वाहन चैकिंग के दौरान चोरी की एक स्कूटी को बरामद कर आरोपी वाहन चोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अपनी साथी की मदद से वारदात करना कबूल किया। पुलिस उसके साथी की तलाश में जुटी है, वहीं आरोपी से पूछताछ के दौरान
थानाधिकारी विरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया- गिरफ्तार आरोपी नई बस्ती पहाड़ी के पास मदारपुरा, अजमेर निवासी योगेन्द्र सिंह रावत उर्फ सेतू (28) पुत्र धर्म सिंह रावत है। जिसके कब्जे से विशेष चैकिंग के दौरान हैड कांस्टेबल भागचन्द व कांस्टेबल सुखराम सेवदा ने बिना नंबरी स्कूटी को जब्त किया। उसके जब स्कूटी के चैचिस व इंजन नंबर के आधार पर जांच की तो वाहन स्वामी हनुमान वाटिका, राजा कोठी स्कूल के पास गुलाबबाड़ी, अजमेर निवासी आशा देवी पत्नी प्रभू लुहार होना सामने आया।
पुलिस ने वाहन मालिक आशादेवी से संपर्क किया तो उसने स्कूटी को 19 जुलाई 2025 को भगवान महावीर स्कूल के निकट पंचशील नगर से चोरी होना और उस संबंध में क्रिश्चियन गंज थाने में मुकदमा दर्ज होना बताया। आरोपी से गहनता से पूछताछ की तो उसने उसके एक दोस्त के साथ मिलकर स्कूटी को पंचशील नगर से चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
…………..
पढें ये खबर भी…
अजमेर में पटवारी एग्जाम सेंटर पर कैंडिडेट्स ने लगाई दौड़:कुछ देरी से पहुंचे, नहीं मिली एंट्री; जिंस पहनकर आए तो भरा एफिडेविट

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अजमेर के 27 सेंटर पर रविवार को पटवारी भर्ती परीक्षा ली जा रही है। दोनों पारियों में 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments