![]()
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बाड़मेर ग्रामीण थाना पुलिस ने ऑप्स खुलासा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए केबल तार चोरी को पर्दाफाश किया है। 7 चोरों को गिरफ्तार किया है। वहीं बिना नंबरी 1 बोलेरो वाहन को जब्त किया है। चोरों ने सुरा गांव में विंड टॉवर से 16 लाख रुपए के केबल चोरी की वारदा
पुलिस के अनुसार सतवीर सिंह निवासी मगरासर पुलिस थाना सुजानगढ़ चुरू हाल सुपरवाइजर पावर प्रोटेक्शन सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड सुरा बाड़मेर ने एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि हमारी कंपनी हाल में सुरा आदर्श बस्ती व नांद के बीच विडं सूजलॉन लगाने का कार्य कर रही है। 1 अक्टूबर व 2 अक्टूबर की रात को गांव महादेव नगर नांद में लोकेशन संख्या 172 पर स्थित विंड टॉवर के ऊपर लगे नेशल में चोरों ने अंदर घुसकर कॉपर की केबल काटकर गाडी में भरकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश शुरू की।
टीमें बनाकर की नाकाबंदी
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- रात को सूचना मिली थी कि चोरों ने केबल काटकर चोरी करने की भनक खेत मालिक व गार्ड को लगने पर तुंरत पुलिस चौकी विशाला को सूचित किया गया। इस पर एएसआई रामाराम मय पुलिस जाब्ता तुंरत घटनास्थल पहुंचने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण थानाधिकारी राजुराम भी घटना स्थल पर पहुंचे। चोरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई। नांद से जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी करवाई गई। तलाशी के दौरान बोलेरो गाडी में सवार पदमसिंह, जुंझारसिंह, हिंदुसिंह, उम्मेदसिंह, कल्याणसिंह, जुंझारसिंह, भगाराम को गांव सुरा से डिटेन किया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने विंड टॉवर पर केबल चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया। इस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चुराइ्र कॉपर केबल कीमत 16 लाख रुपए की केबल बरामद की। वहीं गाडी को जब्त कर लिया गया।
7 में से 5 आरोपी जैसलमेर निवासी
पुलसि ने 7 जनों को गिरफ्तार किया है। इसमें 5 जैसलमेर के रहने वाले है। पदम सिंह पुत्र आंबसिंह, जुंझारसिंह पुत्र अनोपसिंह, हिंदुसिंह पुत्र चंदनसिंह, उम्मेदसिंह पुत्र किरतसिंह, कल्याणसिंह पुत्र दीपसिंह सभी निवासी म्याजलार जैसलमेर, जुंझारसिंह पुत्र नरपतसिंह निवासी धोरीमन्ना, भगाराम पुत्र शंभुराम निवासी पावडो का तला धनाऊ के है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments