डूंगरपुर शहर के लक्ष्मण मैदान में रावण परिवार के पुतलों के दहन को देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
डूंगरपुर जिले में दशहरे के अवसर पर गुरुवार शाम भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। शहर के लक्ष्मण मैदान में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ ही उसके बेटे मेघनाद और भाई कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। इस उत्सव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड

डूंगरपुर में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ ही मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए गए।
शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन दशहरे पर रावण परिवार का दहन किया गया। इससे पहले शहर के रामबोला मठ से भगवान श्रीराम की सवारी निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नगरपरिषद द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में शहर के कई लोग शामिल हुए।
शोभायात्रा शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए लक्ष्मण मैदान पहुंची। यहां कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, उपसभापति सुदर्शन जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल और एडीएम दिनेश चंद्र धाकड़ सहित अन्य अधिकारियों ने श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमानजी की पूजा-अर्चना की। तिलक लगाकर आरती उतारी गई, जिसके बाद लंका दहन के साथ आतिशी नजारों का सिलसिला शुरू हुआ।
उस्मान भाई शोरगर परिवार द्वारा तैयार किए गए गुलाब और चमेली के फूलों जैसे रंगीन और आकर्षक आतिशी नजारों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद, 40 फीट ऊंचे दस सिर वाले रावण के साथ ही मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का आतिशी दहन किया गया। पुतलों की आंखों से निकलते आतिशी तीर और धमाकों के साथ तीनों पुतले जलकर खाक हो गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments