☜ Click Here to Star Rating


किशनगढ़बास में विजयदशमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। 51 फीट के रावण दहन के साथ पूरा दशहरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। वहीं कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को भी दहन किया गया। 6 लाख रुपए की लागत से पुतलों का निर्माण करवाया गया था। आयोजित का

.

इस दौरान कला मंच समिति किशनगढ़बास द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव तथा पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव पहुंचे।

दशहरा मैदान में मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। मंच पर पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने श्रीरामचरितमानस एवं हनुमानजी की आरती कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। कला मंच समिति ने मंत्री भूपेंद्र यादव और पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जिले का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। भूपेंद्र यादव ने किशनगढ़बास और आसपास के क्षेत्र को औद्योगिक दृष्टि से विकसित कर मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की योजना साझा की। व्यापारियों से आह्वान किया कि वे अपनी दुकानों पर ‘यह स्वदेशी दुकान है’ का बोर्ड अवश्य लगाएं, ताकि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जा सके।

भूपेंद्र यादव ने यह भी बताया कि नवरात्रों के अवसर पर केंद्र सरकार ने जीएसटी में भारी छूट दी है, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य हर वर्ग तक राहत पहुंचाना और भारत को स्वदेशी मार्ग पर आगे बढ़ाना है।

कला मंच समिति के लिए 20 लाख रुपए स्वीकृत

पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि सांसद भूपेंद्र यादव ने कला मंच समिति के लिए नगर पालिका किशनगढ़बास से 20 लाख रुपए स्वीकृत करवाए हैं, जिससे समिति के लिए श्रृंगार कक्ष और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।

रामलीला मंचन में कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन में राम का किरदार पीयूष शर्मा, लक्ष्मण का मोहित यादव, हनुमान का रामपाल यादव, सीता का हर्षित अग्रवाल, रावण का खेमचंद्र यादव और मंदोदरी का महावीर अग्रवाल ने निभाया। मंच संचालन व्यास चंद्रप्रकाश शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष राकेश तिवारी, संरक्षक उमेशकांत वशिष्ठ, हरिओम गुप्ता, हरीश गोयल, विकास गोयल, गजेंद्र यादव, पंकज सोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, जिला महामंत्री अनूप यादव, नगर पालिका अध्यक्ष तारामणि सतीश सिंगल, खैरथल मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, मोठूका मंडल अध्यक्ष राजकुमार राजपूत, पूर्व अध्यक्ष बलविंदर सिंह और किशनगढ़बास मंडल उपाध्यक्ष तेज सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading