☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर के डांगरी गांव में हुए खेत सिंह के मर्डर मामले में शुक्रवार को खेत सिंह का शव बाड़मेर से सुबह 7 बजे डांगरी गांव लाया गया जहां गांव ही के श्मशान घाट पर खेत सिंह का अंतिम संस्कार। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में खेत सिंह का अंतिम संस्कार हुआ।

.

गौरतलब है कि गुरुवार को गांव में हुए पथराव और लाठीचार्ज के बाद बीती रात करीब 10 बजे के बाद धरना उठाया और समझौता वार्ता सफल हुई। इसके तहत तीनों आरोपियों की अवैध सम्पति को बुलडोजर से हटाया गया। डांगरी गांव में टायर ट्यूब की 5 दुकानों को बुलडोजर से बीती रात हटाया गया, साथ ही करीब 150 बीघा सरकारी जमीन पर हुई खेती की तारबंदी को बुलडोजर के माध्यम से तोड़ा गया। इसके बाद धरना उठाया गया। और शुक्रवार सुबह खेत सिंह का अंतिम संस्कार हुआ।

गुरुवार को यूं चला घटनाक्रम

जैसलमेर जिले डांगरी गांव में खेतसिंह हत्या प्रकरण को लेकर गुरुवार को सुबह 11 बजे से डांगरी में धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। शाम चार बजे प्रदर्शनकारियों की भीड़ गांव की तरफ रवाना हो गई और बाड़ों में आग लगा दी। इससे माहौल गरमा गया। पुलिस व प्रदर्शनकारी आमने-सामने हो गए।

आक्रोशित युवाओं ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस छोड़ते हुए भीड़ को खदेड़ा। पत्थरबाजी से दो पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने 26 युवाओं को हिरासत में लिया। इधर, माहौल तनावपूर्ण होने की सूचना के बाद पुलिस आईजी राजेश मीणा भी शाम को डांगरी पहुंच गए। प्रशासन व नेताओं की वार्ता के बाद धरना उठाया गया।

2 पुलिसकर्मियों को आई चोटें, 26 उपद्रवियों को पकड़ा

डांगरी गांव में गुरुवार को हुए पथराव और लाठीचार्ज की घटना में करीब 2 पुलिसकर्मियों को चोटें आई जिनमें एक महिला पुलिस कर्मी भी शामिल है। इसके साथ पुलिस ने उपद्रव मचा रहे करीब 26 युवकों को शांतिभंग में पकड़ा। करीब 3 घंटे चले उपद्रव में पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। पथराव में पुलिस की एक गाडी के शीशे भी टूटे। दर्जनभर उपद्रवियों को पकड़ने के बाद समझौता वार्ता चली और रात करीब 10 बजे के बाद प्रशासन ने धरनार्थियों की मांगें मानी और धरना उठाया गया।

पुलिस कर्मियों को पथराव में आए चोटें।

पुलिस कर्मियों को पथराव में आए चोटें।

अवैध दुकानें हटाई, एक सदस्य को संविदा पर नौकरी

डांगरी गांव में प्रदर्शन के बाद रात 10 बजे प्रतिनिधि मंडल व प्रशासन के बीच समझौता वार्ता हुई। पांच अवैध दुकानों व अवैध काश्त को हटाया गया। मृतक खेतसिंह के परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी व आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया गया। इसके साथ पकड़े गए प्रदर्शनकारियों को छोड़ने के साथ विवाद शांत हुआ। वार्ता में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, स्वरूपसिंह खारा, पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, भाजपा नेत्री सुनीता भाटी, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, आईजी राजेश मीना, कलेक्टर प्रतापसिंह व एसपी अभिषेक शिवहरे मौजूद रहे।

शुक्रवार को हुआ अंतिम संस्कार

जैसलमेर के डांगरी गांव में हुए खेत सिंह के मर्डर मामले में शुक्रवार को खेत सिंह का शव बाड़मेर से सुबह 7 बजे डांगरी गांव लाया गया जहां गांव ही के श्मशान घाट पर खेत सिंह का अंतिम संस्कार। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में खेत सिंह का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुलिस का भी भारी बल मौके पर मौजूद रहा।

समझौता वार्ता के बाद शुक्रवार सुबह हुआ खेत सिंह का अंतिम संस्कार।

समझौता वार्ता के बाद शुक्रवार सुबह हुआ खेत सिंह का अंतिम संस्कार।

जैसलमेर में किसान की हत्या के बाद बवाल:जबरन गांव में घुस रही भीड़ पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव किया; आंसू गैस के गोले दागे



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading