☜ Click Here to Star Rating



भैंसे चोरी करने वाली गैंग का डिग्गी थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर चार जनों को गिरफ्तार किया है।

डिग्गी थाना पुलिस ने भैंसे चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें बुधवार को मालपुरा कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उनके कब्जे से चुराई गई भैसों को बेचने के बदल

.

चरने गई भैंसे वापस नहीं लौटी थी

डिग्गी थानाधिकारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि गत दिनों मालपुरा थाना क्षेत्र के घाटी निवासी रामेश्वर पुत्र रामसहाय माली ने डिग्गी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 12 जुलाई को उसके साथ तीन अन्य की भैंसे डिग्गी थाना क्षेत्र के कड़ीला गांव की ओर चरने के लिए आ गई थी। वह वापस घर नहीं लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी। टीम ने मामले के हर पहलू पर बारीकी से काम किया। संदिग्धों से पूछताछ की गई। आसपास के थानों में दर्ज पुराने मामलों की जानकारी जुटाई गई। घटनास्थल के मोबाइल टावर (बीटीएस) की डिटेल खंगाली गई और तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए।

आरोपियों ने वारदात कबूली

उस आधार पर पुलिस ने राजू पुत्र हरचंदा बागरिया, निवासी बागरिया ढाणी,राधेश्याम पुत्र रामप्रसाद बागरिया निवासी बागरिया ढाणी, प्रहलाद पुत्र भूरा बागरिया निवासी बागरिया ढाणी, सूरजमल पुत्र रायचंद्र बागरिया निवासी मान्दोलाई, थाना मोर को मंगलवार को पूछताछ के लिए थाना क्षेत्र से पकड़ कर थाने लाया गया। यहां पूछताछ में सभी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। फिर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर बुधवार को मालपुरा कोर्ट में पेश किया। रिमांड के दौरान इस वारदात में दो साथी और शामिल होना बताया। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

इनपुट: दीपांशु पाराशर, डिग्गी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading