![]()
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पहुंच बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि प्रदेश कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह बासोटिया और प्रदेश कोऑर्डिनेटर जगन सिंह जाटव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति ही राजनीति की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि बसपा समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनकर कार्य कर रही है, इसलिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।
बोले- मजबूत बूथ ही चुनावी सफलता की कुंजी
विशिष्ट अतिथि जोन प्रभारी बाबूलाल, जिला प्रभारी विजय मेघवाल और ओमप्रकाश जाटव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर खैरथल जिला अध्यक्ष हितेश रसगोन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में अनिल भंडोरिया, नीरज, संजय, पंकज, रमेश, ललित, सीताराम मास्टर, झमनलाल, राहुल, सुभाष, हिम्मत, मुकेश, राकेश, बंशीलाल, गिर्राज, भगत, नानक, शिवचरण, सिसोदिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना, संगठनात्मक एकजुटता बढ़ाना और आगामी कार्यक्रमों के लिए ठोस रणनीति तैयार करना रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments