☜ Click Here to Star Rating



प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना सालमगढ़ पुलिस ने 15.16 ग्राम ब्राउनशुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई ब्राउनशुगर की कीमत लगभग 4 लाख रुपए है।

.

थानाधिकारी भानुप्रताप सिंह और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। 13 सितंबर को गश्त के दौरान प्रतापगढ़-रतलाम मैन रोड पर दलोट के पास श्मशान घाट के सामने दो संदिग्ध युवक दिखे। पुलिस को देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे।

पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान इंदौर निवासी सोनू भार्गव (21) और विजय (29) के रूप में बताई। तलाशी में दोनों के पास से कुल 15.16 ग्राम ब्राउनशुगर मिली।

थाना सालमगढ़ में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी घंटाली को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स के सप्लाई नेटवर्क का पता लगा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading