पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र में नाडी में डूबे मासूम को बाहर निकालते हुए SDRF की टीम।
पाली में एक 12 साल का लड़का अपनी दो बहनों के सामने नदी के बहाव क्षेत्र में नहा रहा था। बहनें किनारे पर कपड़े धो रही थी। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और दोनों बहनों की आंखों के सामने पानी में डूबने लगा। वह चिल्लाई लेकिन बचा नहीं सकी। ऐसे में दौड़ी-द

पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र में नाडी में डूबे मासूम को बाहर निकालते हुए SDRF की टीम।
घटना पाली जिले के रोहट उपखंड के जेतपुर थाना क्षेत्र के सिराणा गांव में शुक्रवार को हुई। इसी गांव का रहने वाला 12 साल का मनोहर पुत्र नेमाराम अपनी चचेरी बहन ममता और पूजा के साथ बांकली बांध के ओवरफ्लो से एकत्रित हुए पानी से भरी नाडी पर गया था। जहां ममता और पूजा किनारे पर बैठकर कपड़े धोने लगी। इस दौरान 12 साल का मनोहर नहाने के लिए पानी में उतर गया। दोनों बहनों ने उसे किनारे से दूर नहीं जाने के लिए चेताया। इस पर उसने आश्वासन दिया कि वह आगे नहीं जाएंगा। लेकि कुछ देर बाद ही वह गहरे पानी में चला गया। और अपनी चचेरी बहन ममता और पूजा की आंखों के सामने डूबने लगा। यह देख दोनों बहनें घबरा गई। जोर-जोर से चिल्लाई लेकिन आस-पास कोई नहीं था। ऐसे में दौड़कर गांव में गई और परिजनों को बुलाया लेकिन तब तक मनोहर पानी में डूब चुका था। SDRF को मौके पर बुलाया। टीम में शामिल गणपत डूडी, रामलाल, भजनलाल, महेन्द्र जाजड़ा, प्रेमचंद, राजेश कुमार, अशोक कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू किया और बॉडी को निकाला।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments