![]()
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बालोतरा जिले की गिड़ा पुलिस ने ऑपरेशन अश्ववेग के तहत चोरी की वारदात का चार दिन में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं चुराए सोने के आभूषण बरामद किए है। जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए है। फिलहाल पुलिस आरोपी से चोरी की वारदातों को लेकर
पुलिस के अनुसार गिड़ा रतेऊ गांव निवासी सोहनलाल पुत्र खेताराम ने 3 अगस्त को गिड़ा थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 2-3 अगस्त की रात को मेरे पिता की रहवासी ढाणी में बने कमरे में रखे माताजी के गहने जो एक लकड़ी के बक्से में रखे हुए थे। जिसमें सोने की आड़ 5.5 तेाला, सोने का एक तिमणीया वजन 4 तोला 4 आनी, सोने की दो कड़ी वजन 1.5-1.5 तोला कुल तीन तोला थी। सुबह मैंने खेत से आ कर देखा तो जिस कमरे में सोने के जेवरात रखे लकड़ी का बक्शा खुला था। बक्सा हमें मिला नहीं। किसी अज्ञात चोर चुरा कर ले गया।
परिवार के सदस्यों ने लकड़ी के बक्शे की तलाश की तो खाली बक्शा खेत में ढाणी के पीछे लकड़ी का बक्शा खुला हुआ मिला। रखे सामान व कागजात बिखरे हुए पड़े थे। हमे गहने चोरी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई।
घटना स्थल से जुटाए सबूत
गिड़ा थानाधिकारी विशाल कुमार मय पुलिस टीम खेताराम के घर पर पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। टीम बनाकर चोर की तलाश शुरू की गई। आरोपियों की तलाश में रतेऊ, झाख, खींपसर, लुनाडा, बाटाडू, काश्मीर, उण्डू, सवाऊ पदमसिंह, सवाऊ मूलराम, कानोड़, बायतु आदि स्थानों पर की गई।
एक संदिग्ध को पकड़ा
पुलिस ने परंपरागत पुलिसिंग व तकनीकी मदद से संदिग्ध बाबुलाल पुत्र नखताराम निवासी खींपसर, नागाणा जिला बाड़मेर को डिटेन किया गया। पूछताछ में बाबुलाल ने गांव रतेऊ में चोरी की वारदात करना कबूल की। इस पर बाबुलाल को गिरफ्तार किया गया। चोरी हुए संपूर्ण सोने के गहने कीमतन 15 लाख रुपए बरामद किए गए। आरोपी से अन्य चोरी की वारदात को लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल जामीन खान, कांस्टेबल डालूराम, शेम्भूराम, देबूसिंह, श्यामलाल शामिल रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments