ब्रह्म धाम आसोतरा की गादीपति संत तुलछारामजी महाराज ने सभी को आशीर्वचन प्रदान किए।
ब्रह्म धाम आसोतरा के गादीपति संत तुलछारामजी महाराज जोधपुर के आदर्श नगर झालामंड में पहुंचे। यहां सेवानिवृत्त संस्थापक अधिकारी प्रेम सिंह राजपुरोहित के घर पर प्रेम सभा रखी गई। इस दौरान उन्होंने सभी को आशीर्वचन देते हुए प्रेम से रहने का संदेश दिया।
इस मौके पर संत तुलछारामजी महाराज ने कहा कि मनुष्य हमेशा ईमानदारी से काम करें। एक-दूसरे के साथ जीवन में प्रेमपूर्वक व्यवहार करें। अपनी वाणी में मिठास रखें और धर्म के कार्य को आगे बढ़ाएं।

लोगों ने ब्रह्मधाम गादीपति तुलछारामजी महाराज का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर बिशन सिंह बिकरलाई, शैतान सिंह खैरवा, प्रेम सिंह राजपुरोहित बिलाड़ा, रतन सिंह चाड़वास, जब्बर सिंह, महेंद्र सिंह घेनड़ी, नारायण सिंह रुंगड़ी, CI राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह सांकरणा आदि लोग मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments