![]()
सदर थाना पुलिस ने बोलेरो वाहन से लूट और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
करौली सदर थाना पुलिस ने बोलेरो वाहन से लूट और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। डूडापुरा मोड़ से पकड़े गए आरोपी की पहचान जयसिंह उर्फ काना माली के रूप में हुई है।
थाना अधिकारी रामनाथ के अनुसार यह मामला 6 जून 2025 का है। पीड़ित सीताराम निवासी आरामपुरा बहादुरपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने बोलेरो को रोककर पथराव किया। वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। ड्राइवर के साथ मारपीट की। बोलेरो का टायर, स्टेपनी, पीछे की लाइट और छज्जा चोरी कर ले गए।
जांच में छीपघटा अतेवा निवासी जयसिंह माली उर्फ काना माली की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तारी में एएसआई सुमेरसिंह, कॉन्स्टेबल संजय कुमार और कॉन्स्टेबल धवल की टीम शामिल रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments