![]()
चूरू में रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
चूरू में सरदारशहर के पास हुए सड़क हादसे में मृत दो युवकों की स्मृति में रविवार को सर्वसमाज की ओर से लुहारों की धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। रक्त केवल मानव शरीर में बनता है। यह किसी कारखाना या फैक्ट्री में नहीं बनता। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है।
डॉ. पुकार ने युवाओं से नशे से दूर रहकर सामाजिक कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। शिविर में एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी और डीबी अस्पताल की सेंट्रल लैब प्रभारी डॉ. नदीम ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
युवा नेता अजीज खान और टीम अजू लुहार के नेतृत्व में युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में डीबी अस्पताल चूरू और जीवन रेखा अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने रक्त संग्रहित किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
मैनूदीन लुहार और रफीक लुहार ने बताया कि आजम और मोहम्मद बिलाल हमेशा सामाजिक सरोकारों में आगे रहते थे। जरूरतमंदों की सेवा करना उनका पहला उद्देश्य था। उन्होंने शिविर में आए युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
अंगदान में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए डॉ. पुकार, डॉ. गौरी और डॉ. नदीम को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। शिविर में दोपहर एक बजे तक 115 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इसमें से 75 यूनिट डीबी अस्पताल ब्लड बैंक और 40 यूनिट जीवन रेखा अस्पताल को भेजा जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments