☜ Click Here to Star Rating


बीजेपी की सुरज्ञान सिंह 1 वोट से जीती।

डीग जिले के पहाड़ी और कामां पंचायत समिति में प्रधान पद का उप-चुनाव हुआ। दोनों सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। कामां में कांग्रेस ने अपना कैंडिडेट मैदान में नहीं उतारा। दोनों सीटों पर कड़ी टक्कर रही। बीजेपी के कैंडिडेट पहाड़ी से 2 वोट और कामां से 1 वोट स

.

निसार खान 2 वोट ज्यादा पाकर पहाड़ी से प्रधान बने।

निसार खान 2 वोट ज्यादा पाकर पहाड़ी से प्रधान बने।

एक दिन पहले कांग्रेस छोड़ी, बीजेपी से बने प्रधान

पहाड़ी पंचायत समिति का प्रधान पद का उप-चुनाव आज हुआ। कांग्रेस के सिंबल पर इरफान ने अपना नामांकन दाखिल किया। निसार ने बीजेपी पार्टी से अपना नामांकन दाखिल किया था। दोनों में कड़ी टक्कर रही।

निसार ने इरफान को 2 वोटों से हराया। निसार कांग्रेस पार्टी से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए थे। उप-चुनाव से एक दिन पहले निसार कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गए और, आज बीजेपी पार्टी की तरफ से इरफान के समाने चुनाव लड़े।

कामां में निर्दलीय प्रत्याशी ने दी कड़ी टक्कर

पहाड़ी पंचायत समिति में चुनाव करवाया गया। जहां जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए। 200 मीटर एरिया की सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया। 3 बजे से मतदान का समय था। 3 बजकर 10 मिनट पर कांग्रेस गुट के पंचायत समिति सदस्यों ने वोट दिया। 3 बजकर 45 मिनट पर बीजेपी पंचायत समिति के सदस्यों वोट डाला। इरफान को 13 वोट मिले जिसमें से 1 वोट को रिजेक्ट कर दिया गया। निसार को 14 वोट मिले।

बीजेपी की सुरज्ञान 1 वोट से जीती

कामां निर्वाचन अधिकारी सुभाष यादव ने बताया 24 सदस्यों ने वोटिंग की, जिसमें से बीजेपी को 12 और निर्दलीय प्रत्याशी को 11 वोट मिले। 1 वोट को रिजेक्ट कर दिया गया। बीजेपी से सुरज्ञान सिंह और निर्दलीय धर्मवती प्रधान पद के लिए मैदान में उतरी थी। कांग्रेस ने अपना कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा।

पंचायत समिति के आसपास इलाके में पुलिसकर्मी रहे तैनात।

पंचायत समिति के आसपास इलाके में पुलिसकर्मी रहे तैनात।

कामां में कांग्रेस ने कैंडिडेट खड़ा नहीं किया

कल(शुक्रवार) कांग्रेस की पूर्व मंत्री जाहिदा खान शहनाज खान की पंचायत समिति सदस्यता रद्द कर दी थी। जिसके वजह से कांग्रेस को कोई अपना कैंडिडेट नहीं मिला। जाहिदा खान की बेटी शहनाज खान कांग्रेस पार्टी से प्रधान थी। उन्हें उनके पद से हटा दिया गया था। कल उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading