![]()
भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक जिला अध्यक्ष अशोक पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
डूंगरपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक जिला अध्यक्ष अशोक पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व विधायक सुशील कटारा, पूर्व विधायक अनीता कटारा सहित कार्य समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने नई जिला कार्यकारिणी का अभिनंदन करते हुए कहा कि पार्टी में पद नहीं, जिम्मेदारी का महत्व होता है। उन्होंने पदाधिकारियों से ईमानदारी से काम करने और संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया। साथ ही 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े को सफल बनाने का आह्वान किया।
पंचायत चुनाव को लेकर पटेल ने कहा कि जिले की 16 पंचायत समितियों में प्रधान, जिला परिषद में भाजपा का बोर्ड और सरपंच भाजपा से हों, इसकी तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार मुख्य मुकाबला कांग्रेस से नहीं, बल्कि भारत आदिवासी पार्टी से है।
जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित ने आपसी गुटबाजी से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ताओं की समस्याएं सरकार तक पहुंचानी चाहिए। बैठक में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों की निंदा का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments