☜ Click Here to Star Rating



अभियान की जानकारी देते विधायक संदीप शर्मा व बीजेपी जिलाध्यक्ष

बीजेपी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान शुरू कर रही है। जिसके तहत अक्टूबर माह से लेकर दिसंबर तक अलग अलग चरणों में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। मेले लगाए जाएंगे और सम्मेलन होंगे। कोटा दक्षिण बीजेपी विधायक संदीप शर्मा ने बता

.

स्कूल- कॉलेज तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता संदीप शर्मा ने बताया कि स्कूल और कॉलेज तक बीजेपी पहुंचेगी और स्टूडेंट्स को इस अभियान से जोडेंगे। छात्र-छात्राओं से मै स्वदेशी अपनाऊंगा का संकल्प लिखवा कर हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। युवाओं को जोड़कर स्वदेशी अभियान में सफलता हासिल कर सकते है। उन्होंने कहा कि आज बाजार में विदेशी उत्पादों की तरफ युवा आकर्षित होते है जबकि भारत में निर्मित उत्पाद विदेशी उत्पादों से बेहतर होते है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यही अंतर लोगों को समझाने के लिए काम करेंगे। व्यापारी प्रकोष्ठ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्वदेशी मेले लगाएंगे। जिसमें अधिक से अधिक व्यापारी व उद्यमियों के स्वदेशी उत्पाद की बिक्री की जाएगी। स्वदेशी मेलों में स्थानीय लोक कलाकारों और प्रभावशाली व्यक्तियों को भी बुलाया जाएगा। स्थानीय शिल्पकार और आर्टिसन के कार्यस्थल पर जाकर उनकी कलाकारी और स्वदेशी उत्पादों का पार्टी प्रचार-प्रसार करेगी। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि त्यौहार का सीजन है। दीवाली का त्योहार आने वाला है ऐसे में इस दीवाली स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों के बनाए उत्पाद और कपडे़ खरीदे। मिटटी के दीपक को बढ़ावा दें।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading