![]()
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाते भाजपाई।
बिहार में 3 दिन पहले कांग्रेस की एक सभा में इंडी गठबंधन के नेताओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा एवं अशोभनीय टिप्पणी का आरोप है। जिसे लेकर भाजपा की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर मे
नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपाई
जिला मुख्यालय पर महावीर पार्क में भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्रित हुए। जिसके बाद कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपाई रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पहुंचकर भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
माफी मांगने को कहा
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों ने अपना रोष प्रकट करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन और कांग्रेसी नेताओं को यह शोभा नहीं देता कि वह देश के सर्वोच्च पद पर आसीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करें। भाजपा पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी मांगे जाने का आह्वान किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतला दहन के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments