![]()
कांग्रेस-आरजेडी से माफी की मांग, झालावाड़ भाजपा ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
झालावाड़ में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर प्रतिनिधि को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कांग्रेस और आरजेडी से सार्वजनिक माफी की मांग की गई है। साथ ही कठोर संवैधानिक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मां का अपमान भारत की संस्कृति और 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके साथी नेताओं को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं है।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष सीएम धाभाई, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री आदित्य राज मौजूद थे। इसके अलावा सांसद कार्यालय प्रभारी दिनेश बोहरा, वीरेंद्र सिंह कितावत और ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री द्वारका प्रजापति भी उपस्थित रहे।
पार्षद रईस चौधरी, राम कश्यप, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी हेमंत शर्मा, मंडल आईटी संयोजक देवेश कुमार और पुनीत परतानी सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments