![]()
बिहार में एक रैली के दौरान पीएम पर कथित टिप्पणी के मामले में आज भाजपाईयों ने कांग्रेस कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपाईयों ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपाईयों के कांग्रेस कार्यालय की तरफ बढ़ने पर पुलिस ने रोक दिया। कांग्रे
कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्त्ता एक-दूसरे की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिसकर्मियों ने रोका। कांग्रेस कार्यकर्त्ताअों के सामने महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। भाजपा कार्यकर्त्ता विरोध जताते हुए आगे बढ़े तो पुलिसकर्मियों ने राेका, इस दौरान भाजपाईयों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। एकबारगी भाजपा कार्यकर्त्ता सड़क पर ही बैठ गए, फिर पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके से रवाना कर दिया। इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस जतिन जैन और कोतवाल वेदपाल शिवरान मय जाब्ता मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments