![]()
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जोधपुर पहुंच गए हैं। जोधपुर एयरपोर्ट पर सीएम भजनलाल शर्मा उन्हें रिसीव करने पहुंचे। इस दौरान पेपर लीक के सवाल पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- मैं आपसे एक बात कहना चाहता हूं। इनके जो कर्म थे। वो आप सभी को दिख रहे हैं
हमने राजस्थान की जनता से कहा था कि हम इनको छोड़ने वाले नहीं हैं। हम ये कहते हैं मगरमच्छ धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं कि नहीं बढ़ रहे? जो विश्वासपात्र पीएसओ था, हर समय से जो उनके साथ रहता था क्या देखा? वहां तक पुलिस पहुंच रही है। किसका हाथ है इसमें? कौन हो सकते हैं ऐसे लोग? क्या कर सकते हैं वो? मैं यही कहना चाहता हूं अभी देखिए हम छोड़ने वाले नहीं है। किसी कीमत पर बख्शने वाले नहीं है। चाहे कुछ भी हो हमारी जांच जारी रहेगी और ऐसे लोगों का नकाब हटाया जाएगा और वो कितना भी बड़ा कोई व्यक्ति हो उसको निश्चित रूप से उसका दंड मिलेगा।
विधानसभा में विधायक को जनता के मुद्दों को उठाने के लिए भेजा गया
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा है कि विधानसभा में विधायक को जनता के मुद्दों को उठाने के लिए भेजा गया है। जहां वो जनता के मुद्दों का समाधान करे। लेकिन कांग्रेस सिर्फ वोट की राजनीति करती है। कांग्रेस ने कभी भी किसान, मजदूर, युवा, महिला के वास्तविक मुद्दे नहीं उठाए। वो सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में रहते हैं। इसलिए उनको देश की जनता ने और प्रदेश की जनता ने नकारा है।
उन्होंने कहा- मैं आपसे इतना कह सकता हूं कि हमारी सरकार चाहे केंद्र में हो या राज्य में। जनता के हितों के मुद्दे को लेकर जनता को गणेश, गरीब को गणेश मानते हुए हम काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी में जिस तरह से गरीब को मजदूर, व्यापारी और उद्योगपति को राहत दी गई है। व्यक्ति की आवश्यकता रोटी, कपड़ा और मकान तीनों में राहत देने का काम किया गया है। इससे आम जन को फायदा हो।
अभी आप देख रहे हैं राजस्थान के अंदर बंसी वाले की कृपा है। अच्छी बारिश हो रही है। किसान खुश है। जहां अतिवृष्टि हुई है, हमने आज सभी मंत्री, विधायक, सचिव और प्रभारी सचिव को निर्देशित किया है। आप दो दिन क्षेत्र में रहेंगे। हमने एडवांस में ही जिलों में पैसा दिया हुआ है। हमारे पास अतिवृष्टि की रिपोर्ट आने लग गई है। हमने स्वीकृति भी जारी कर दी है। हमारे सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है।
कांग्रेस का काम सिर्फ बखेड़ा करना
मैं कांग्रेस के लोगों से भी कहना चाहता हूं कि उनको भी लोगों के बीच जाना चाहिए। क्योंकि वह भी जनप्रतिनिधि हैं। लेकिन कांग्रेस के लोग जनता के बीच में जाते नहीं हैं। सिर्फ उनका काम बखेड़ा करना होता है। लेकिन ये प्रदेश की जनता, देश की जनता देखेगी।
पेपर लीक पर कहा – किसी कीमत पर बख्शने वाले नहीं
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments