![]()
भाजपा मिश्रोली मंडल ने गुरुवार को पगारिया कार्यालय में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मिश्रोली मंडल ने गुरुवार को पगारिया कार्यालय में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। यह आयोजन सेवा पखवाड़े के तहत किया गया, जिसमें दोनों नेताओं की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देने वाले भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि भारत केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समस्त विश्व में शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्वास रखता है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मांगुसिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवसिंह, गंगासिंह ठेकेदार, सरपंच गुराडिया कला गोविंदसिंह चौहान, जिला परिषद सदस्य कैलाश मेघवाल, सरपंच शिवसिंह तंवर नोलाई, नारायण ठाकुर और राजेंद्र सिंह गुराडिया खुर्द सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments