☜ Click Here to Star Rating


पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को शिवाजी मंडल की ओर से रक्तदान किया गया वही महाराणा प्रताप मंडल की ओर से गायों की सेवा कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।

.

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी रूप से 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ जिले में सेवा और समर्पण की भावना के साथ हुआ। पहले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शिवाजी मंडल पाली की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 35 भाजपाइयों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि “सेवा ही संगठन” के संकल्प को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ता निरंतर समाजहित में कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को जनसेवा से जोड़ते हुए एक नई परंपरा स्थापित की है और इसी भावना से सेवा पखवाड़ा प्रत्येक वर्ष जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रतीक बन चुका है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र बोहरा, जिला महामंत्री नारायण कुमावत, जिला कोषाध्यक्ष रामकिशोर साबू, पूर्व पार्षद विकास बुबकिया, अशोक बाफना, राहुल मेवाड़ा, चैन सिंह रावलवास, जब्बर सिंह खैरवा, मंडल महामंत्री दिनेश देवासी, मंडल उपाध्यक्ष ऋतिक दवे, महेन्द्र मालवीय, अभिषेक दुगड़,अरिहंत कोठारी, हुक्माराम कीर, भरत निम्बार्क, विजय परिहार, कार्तिक धोखा, चिक्कू सांसी, कंचन प्रजापत, रेखा प्रजापत, विमला प्रजापत कई जने मौजूद रहे।

पाली शहर के राजेन्द्र नगर में गायों को गुड़ खिलाकर महाराणा प्रताप मंडल की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया।

पाली शहर के राजेन्द्र नगर में गायों को गुड़ खिलाकर महाराणा प्रताप मंडल की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के महाराणा प्रताप मंडल की ओर से राजेन्द्र नगर भांगेसर रोड स्थित शिव नंदी गौशाला में सेवा पखवाड़ा मनाया गया। मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि इस मौके कार्यकर्ताओं ने गायों को गुड़ खिलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम संयोजक कैलाश गौड ने बताया कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और इसी भावना से यह कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर पूर्व उपसभापति मूल सिंह भाटी, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश स्वामी, अशोक शर्मा, मुकेश गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरपत दवे, गुमान सिंह रावत, शैतान सिंह राजपुरोहित, पप्पू शर्मा, इंद्रजीत गौतम, गणपत बावरी, हजारीलाल यादव, ,सुदर्शन सिंह उदावत, प्रेम सिंह चारण, शंकर मेवाड़ा, महिपाल सिंह चारण, मांगीलाल जोशी, दिलीप सिंह, राहुल मेवाडा़, हेमसिंह चौहान, सुरेश पुरी गोस्वामी, अरविंद गोस्वामी, सुरेंद्र सिंह जोधा, विकास जैथलिया, अजय वैष्णव, उमेश लखारा, यश बाबानी प्रवीण सामरिया, रामलाल चौहान, विजय कुमावत, दिनेश खींची, देवेंद्र सिंह, किशन बंजारा, अशोक व दुर्गा सिंह खंगारोत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading